Rewa: कल्पना मिश्रा और उनकी मौत के मामले में डॉक्टर गुंजन गोस्वामी को किया गया निलंबित

0
20261008_154747
Spread the love

Rewa: रीवा के कल्पना मिश्रा जच्चा-बच्चा कांड मामले में पिछले करीब दो महीनों में लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में पहले तीन नर्सिंग स्टाफ समेत दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई। निधि पांडेय को निलंबित किया गया, जबकि सोनल अग्रवाल की सेवाएं समाप्त की गईं। अधीक्षक राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया था, वहीं डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को दूसरे जिले में भेजा गया था।

अब मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डॉ. गुंजन गोस्वामी को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। खास बात यह है कि डॉ. गुंजन गोस्वामी वही डॉक्टर हैं, जिनकी देखरेख में कल्पना मिश्रा का इलाज चल रहा था और उन्हीं की देखरेख में कल्पना मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके निलंबन के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है।

See also  Rewa रात के अंधेरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर चालक के दौड़ती अच्छी मोटरसाइकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *