Ambulance: रीवा: मझीयार रोड पर बदहाल व्यवस्था की शिकार हुई ‘108’ एम्बुलेंस; मूकदर्शक बने जिम्मेदार

Spread the love

Ambulance: रीवा जिले के मझीयार रोड से स्वास्थ्य सेवाओं और बदहाल सड़कों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने का दावा करने वाली “108” संजीवनी एम्बुलेंस खुद बदहाली का शिकार होकर रास्ते में फंस गई, जिससे मरीजों की जान पर बड़ा खतरा मंडराता नजर आया।
​गड्ढों और बदहाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी
​स्थानीय लोगों के अनुसार, मझीयार रोड लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के कारण आम राहगीरों का निकलना तो दूभर है ही, साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस सड़क के गड्ढों और तकनीकी खराबी के चलते रास्ते में ही रुक गई, जिसे देखकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया।
​आपात स्थिति में मरीज की जान पर खतरा
​आपातकाल में हर एक मिनट मरीज के लिए बेहद कीमती होता है। एम्बुलेंस के सड़क पर दम तोड़ने से यह साफ जाहिर होता है कि एक तरफ जहाँ जर्जर सड़कें हादसों और देरी का कारण बन रही हैं, वहीं दूसरी ओर एम्बुलेंस वाहनों के सही रख-रखाव (मांटेनेंस) पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
​स्थानीय लोगों ने उठाई सड़क मरम्मत की मांग
​ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि मझीयार रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए और आपातकालीन वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान जोखिम में न पड़े।

Leave a Comment